मोटो जी5 स्मार्टफोन 5 अप्रैल से होगा उपलब्ध यानी आज से आप इस फ़ोन को खरीद सकते है | सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 April 2017

मोटो जी5 स्मार्टफोन 5 अप्रैल से होगा उपलब्ध यानी आज से आप इस फ़ोन को खरीद सकते है | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो मंगलवार को भारत में अपना मोटो जी5 हैंडसेट को लॉन्च करेगी। इस फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
मगर, उम्मीद है कि इस फोन की कीमत मोटो जी5 प्लस से कम हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही मोटो जी5 प्लस को भारतीय बाजार में उतारा था। इस फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है।
मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को सबसे पहले MWC 2017 में पेश किया गया था। मोटो जी5 भारत में एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फोन की बिक्री 5 अप्रैल रात 12 बजे से शुरू होगी।
मोटो जी5 की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज और रैम के आधार पर यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया गया था।

पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए मोटो जी5 में 2800 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
मोटोरोला के इस फोन में एक्सक्लूसिव फीचर जैसे मोटो डिस्प्ले, एक्शन, ट्विस्ट जेस्चर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad