ऐपल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस अब प्री-ऑर्डर पर अवेलेबल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 April 2017

ऐपल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस अब प्री-ऑर्डर पर अवेलेबल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 ऐपल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस अब प्री-ऑर्डर पर अवेलेबल | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
ऐपल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस रेड के स्‍पेशल एडिशन स्‍मार्टफोन अब भारत में प्री-आर्डर पर अवेलेबल हैं। ये सुविधा अमेज़ान और इंफीबीम के ज़रिये संभव होगी।
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस रेड मॉडल पिछले महीने लॉन्‍च किए गए थे और दोनों ही मॉडल 128 और 258 जीबी स्‍टोरेज में उपलब्‍ध हैं। रेड रेड आईफोन 7 128 जीबी वेरियंट प्री-आर्डर पर 70 हज़ार रुपए में उपलब्‍ध है।
256 वेरियंट की कीमत 80 हजार रुपए है। बड़ा वाला आईफोन 7 प्‍लस रेड 128 जीबी वेरियंट 82 हजार रुपए में और 256 जीबी वेरियंट 92 हजार रुपए में उपलब्‍ध होगा।
इंफीबीम ने दावा किया है कि रेड आईफोन 7 प्‍लस और आईफोन 7 प्‍लस मॉडल इस शनिवार से मंगाया जाने लगेगा। कंपनी इसकी खरीदी के साथ ही 1001 रुपए का डिस्‍काउंट भी दे रही है।
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस रेड मॉडल शनिवार से आना शुरू हो जाएंगे। दूसरी तरफ अमेज़ान इंडिया का कहना है कि ये शुक्रवार से उपलब्‍ध होंगे।
इस ऑनलाइन रिटेलर कंपनी ने पुराने फोन के एक्‍सचेंज पर 13 हजार रुपए तक अतिरिक्‍त ऑफर दिया है।
ऐपल ने पिछले महीने लगातार घोषणाएं की थीं जिनमें वेरियंट के इंटरनल स्‍टोरेज की कैपिसिटी के अपग्रेडेशन की बात कही गई थी और 4.7 इंच फोन एसई को लेकर घोषणा की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad