एंड्रायड पर आपने इन फ्री रेसिंग गेम्स का लुत्फ उठाया या नहीं | सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 27 April 2017

एंड्रायड पर आपने इन फ्री रेसिंग गेम्स का लुत्फ उठाया या नहीं | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स ऐसे भी होंगे, जिन्हें गेम्स खेलना बेहद पसंद होगा। रेसिंग गेम्स के शौकीन यूजर्स के लिए आज हम 5 ऐसे दमदार गेम्स की जानकारी लाएं हैं, जो आपको गेमिंग का एक बेहतर अनुभव देंगे। यह सभी गेम्स गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध हैं।
ये गेम यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन गेम्स की लिस्ट हमने गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यूजर्स की रेटिंग के आधार पर बनाई है।
1- Real Racing 3:
यह एक हाई-क्वालिटी गेम है जो थोड़ा हैवी है। इस गेम में आपको प्रॉपर रेसिंग ट्रैक मिलेगा। इसे खेलने पर आपको बेहतरीन अनुभव होगा।
2- Need For Speed: No Limits:
यह गेम कंप्यूटर समेत मोबाइल डिवाइसेस पर भी उपलब्ध है। मोबाइल में इसका वर्जन कंप्यूटर के मुकाबले थोड़ा आसान है। यह एक ग्राफिक इंटेंसिव रेसिंग गेम है।
3- Traffic Rider:
यह शानदार गेम है। इसे खेलना बहुत ही आसान है। इसमें कई मोड्स दिए गए हैं। साथ ही यूजर इसमें अपनी मनपसंद बाइक भी चुन सकते हैं। रेसिंग गेम पसंद करने वाले यूजर्स को एक बार जरुर खेलना चाहिए।
4- Asphalt 8: Airborne:
यह एंड्रायड के बेस्ट गेम्स में से एक है। इसमें प्लेयर को चार कंट्रोल मिलते हैं। गेम के लिए स्टोरेज ज्यादा चाहिए। गेम में बहुत सारे एरिएल स्टंट, नॉकडाउन और ड्रिफ्टिंग करने का मौका मिलेगा। कार चुनने के 40 ऑप्शन होंगे।
5- CSR Racing Classics:
यह एक बहुत लोकप्रिय गेम है। CSR Racing का यह क्लासिक सिक्वल है। इसमें यूजर्स को कई कठिनाइयां मिलेंगी। इसमें भी आप अपने मुताबिक कार चुन सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad