रिलायंस जियो ने पेश किया नया धन धना धन ऑफर | सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 11 April 2017

रिलायंस जियो ने पेश किया नया धन धना धन ऑफर | सौरभ कुमार श्रीवास्तव

रिलायंस जियो ने पेश किया नया धन धना धन ऑफर | सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
समर सरप्राइज ऑफर को बंद करने के ट्राई के निर्देश के बाद रिलायंस जियो ने एक नया ऑफर प्‍लान शुरू किया है। धन धना धन नाम से जारी किए गए इस ऑफर का लाभ लेने के लिए जियो यूजर्स को 309 रुपए या फिर 509 रुपए से अपना नंबर रिचार्ज करना होगा। इसके बाद यूजर्स को तीन महीने तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता रहेगा।
इस प्‍लान में अनलिमिटेड डेटा, फ्री वॉयस कॉल और जियो ऐप्‍स का अनलिमिटेड एक्‍सेस मिलेगा। मौजूदा प्राइम मेंबर्स को 309 रुपए से रिचार्ज करना होगा, जिसके बाद उन्‍हें एक जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। वहीं 509 रुपए में रिचार्ज करने के बाद प्रत‍िदिन दो जीबी डेटा मिलेगा।
जिन कस्‍टमर्स के पास जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं है या फिर जिन्‍होंने हाल ही में नया जियो कनेक्‍शन लिया है, उन्‍हें भी 309 तथा 509 रुपए के रिचार्ज के बाद यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्‍हें क्रमश: 408 रुपए (रुपए 309+रुपए 99) और रुपए 608 (रुपए 509+रुपए 99) चुकाना पड़ेगा। इसमें 99 रुपए प्राइम मेंबरशिप के लिए हैं।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए 15 अप्रैल तक की तारीख तय की गई थी। यानी 15 अप्रैल तक यदि आप नया कनेक्‍शन लेते हैं या फिर जियो प्राइम मेंबरशिप लेते हैं तो आपको धन धना धन ऑफर का फायदा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad