भारत में लॉन्च हो चुके नोकिया 3310 के बारे में जानिए ये खास बातें - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 May 2017

भारत में लॉन्च हो चुके नोकिया 3310 के बारे में जानिए ये खास बातें - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

भारत में लॉन्च हो चुके नोकिया 3310 के बारे में जानिए ये खास बातें - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
इंतजार खत्म हुआ। लोकप्रिय नोकिया 3310 फोन का साल '2017 अवतार' भारत में लॉन्च किया गया है। यहां नोकिया 3310 से जुड़ी सभी बातें जो जानना जरूरी है - इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता और भी कई चीजें। नए नोकिया 3310 फोन को 3310 रुपए की कीमत के साथ बाजार में पेश किया गया है। नया नोकिया 3310 (2017) नोकिया ब्रैंड का लाइसेंस रखने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने बनाया है।


भारत सभी देशों में पहला है जहां इस फोन को लॉन्च किया गया है। नोकिया 3310 (2017) 18 मई से पूरे देश में रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया गया है। नोकिया 3310 फोन 4 कलर वेरिएंट में पेश होंगे- वार्म रेड और येलो कलर ग्लॉस फिनिश के साथ जबकि डार्क ब्लू और ग्रे कलर मैट फिनिश के साथ उपलब्ध होंगे। नोकिया 3310 फोन सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। ड्यूल सिम हैंडसेट में 16 GB स्टोरेज मौजूद है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन QVGA 240×320 पिक्सल है। फोन का डिजाइन ओरिजिनल नोकिया 3310 की तरह ही रखा गया है। जिसमें क्लासिक न्यूमेरिक कीबोर्ड दी गई है। नोकिया 3310 फीचर फोन में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 22 घंटे का टॉक टाइम और 1 महीने का स्टैंडबाई टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए, नोकिया 3310 में माइक्रो USB, 3.5mm AV कनेक्टर, ब्लूटूथ 3.0 के साथ SLAM दिया गया है।मूल नोकिया 3310 फोन का खास फीचर में से एक 'Snake', जो नए नोकिया फोन में पहले से लोड है। नए नोकिया 3310 में स्नेक गेम भी है, इसके अलावा भी फोन दूसरे गेम मौजूद है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन का डाईमेनशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिमी और इसका वजन 79.6 ग्राम है। उम्मीद की जा रही है कि नोकिया भारत में अपने एंड्रायड फोन नोकिया 6, 3 और 5 को जून में पेश कर सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad