मादा बंदर ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली अपने बच्चे की जान - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 May 2017

मादा बंदर ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली अपने बच्चे की जान - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

मादा बंदर ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली अपने बच्चे की जान - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 
माता पिता और संतानों के बीच भावनात्‍मक रिश्‍ता बेहद मजबूत होता है। कई बार इस प्रेम भरे रिश्‍ते के कारण हमें चमत्‍कार भी देखने को मिल जाते हैं।
अपनी संतान को सुरक्षा देने के लिए इंसान तो किसी भी बाधा को पार कर लेता है लेकिन जानवर भी अपने बच्‍चों को बचाने के लिए कम कोशिश नहीं करते। जानवर भी अपनी संतानों के लिए बहुत सुरक्षात्‍मक होते हैं।
ऐसा ही एक रोचक वाकया मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में देखने को मिला। एक मादा बंदर का बच्‍चा अचेत होकर गिर गया तो उसकी मां ने कुछ ऐसा किया कि चमत्‍कार हो गया।

एक फोटोग्राफर ने इस दृश्‍य को कैमरे में भी कैद किया है। फोटोग्राफर ने देखा कि बच्‍चे के बेसुध होने पर वेदना से भरकर मादा बंदर ने उसे खुद से चिपका लिया और कुछ देर तक ऐसे ही चिपकाए रखा।
31 साल के अविनाश लोधी ने बताया कि उन्‍होंने अपनी फोटोग्राफी के करियर में ऐसी घटना आज तक नहीं देखी।
जैसे ही मां ने बच्‍चे को सीने से लगाया, कुछ ही देर बाद बच्‍चा बहाल हो गया। कुछ मिनटों तक उसे करीब रखने पर उसे होश आ गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad