एचपी ने विंडोज इंकिंग तकनीक वाले लैपटॉप किए लॉन्च - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 June 2017

एचपी ने विंडोज इंकिंग तकनीक वाले लैपटॉप किए लॉन्च - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

नए जमाने के विद्यार्थियों व युवा प्रोफेशनलों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एचपी ने भारतीय बाजार में दो नए लैपटॉप लांच किये हैं। एचपी पैवेलियन एक्स360 को विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी कीमत 40,290 रुपये रखी गई है।
कंपनी के मुताबिक इसकी एक अहम खासियत यह है कि इसकी बैटरी 10 घंटे तक चलती है और यह बहुत जल्दी ही चार्ज हो जाती है। इसमें इंटेल कोर आई3, आई5 और आई7 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। साथ ही इसकी क्षमता बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। इसकी क्षमता 1टीबी एचटीबी और एसएसडी क्षमता 8जीबी तक की जा सकती है।

कंपनी की तरफ से लांच किया गया दूसरा मॉडल एचपी स्पेक्टर एक्स360 है और इसकी कीमत 1,15,290 रुपए रखी गई है। 13.3 इंच के एफएचडी आईपीएस डिस्पले वाले इसके स्क्रीन के साथ इंटेल कोर आई7 व कोर आई4 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें भी जल्दी से चार्ज करने की सुविधा दी गई है और कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 12.45 घंटे तक यह काम कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad