बना हुआ है Jio का डर, यह कंपनी दे रही 348 रुपए में 84 जीबी डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 July 2017

बना हुआ है Jio का डर, यह कंपनी दे रही 348 रुपए में 84 जीबी डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

बना हुआ है Jio का डर, यह कंपनी दे रही 348 रुपए में 84 जीबी डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव  

टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वार चल रहा है। हाल ही में रिलायंस जियो ने नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसके बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक बार फिर से सस्ते टैरिफ लॉन्च करने की होड़ मच गई है। एक के बाद एक कंपनियां यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डाटा देने की कोशिश कर रही हैं। आइडिया के बाद अब एयरसेल ने भी नया टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। जियो के धन धना धन ऑफर को टक्कर देने के लिए एयरसेल ने 348 रुपए का प्लान पेश किया है।
यह है एयरसेल का नया प्लान - 
इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 3जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी दी जाएगी। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। ऐसे में यूजर्स को इस पूरे प्लान में 84 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान केवल ईस्ट यूपी के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान का नाम FRC 348 है।
टेलिनॉर ने भी लॉन्च किया था नया प्लान - 
कंपनी ने 116 और 146 रुपए वाले दो प्लान लॉन्च किए हैं। 116 रुपए वाले प्लान के तहत यूजर्स को टेलीनॉर से टेलीनॉर पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही 28 जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानी यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा की लिमिट दी जाएगी। वहीं, 146 रुपए वाले प्लान के तहत भी यूजर्स को 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा और टेलीनॉर से टेलीनॉर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी।


इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 400 मिनट आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के लिए और 300 मिनट बिहार-झारखंड, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के लिए दिए जाएंगे। आपको बात दें कि दोनों प्लान में फ्री एसएमएस रोमिंग की सुविधा नहीं दी गई है।
जानें आइडिया के नए प्लान के बारे में - 
देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने भी 2 नए प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 297 रुपए का तो दूसरा प्लान दूसरा 255 रुपए का है। यह प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। साथ ही इस प्लान का इस्तेमाल केवल वही यूजर्स कर पाएंगे जो वीवो का हैंडसेट यूज कर रहे हैं। इस प्लान की ज्यादा जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad