Jio फोन से जुड़े हैं ये सवाल, जिनके नहीं मिले हैं अब तक कोई जवाब - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 23 July 2017

Jio फोन से जुड़े हैं ये सवाल, जिनके नहीं मिले हैं अब तक कोई जवाब - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

Jio फोन से जुड़े हैं ये सवाल, जिनके नहीं मिले हैं अब तक कोई जवाब - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई अहम घोषणाएं की। इस दौरान मुकेश अंबानी ने भारत का स्मार्टफोन कहा जाने वाला JioPhone लॉन्च किया। इस फोन की कीमत को शून्य रखा गया है। हालांकि, इसके लिए 1,500 रुपए का डिपॉजिट देना होगा। ये डिपॉजिट यूजर्स को 3 वर्षों बाद वापस मिल जाएगा। कंपनी ने JioPhone लॉन्च कर मोबाइल बाजार में क्रांति ला दी है। लेकिन, अभी भी कुछ ऐसे सवाल रह गए हैं जिनके जवाब का यूजर्स को इंतजार है। इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जवाब अभी रिलायंस जियो ने नहीं दिया है।

पहला सवाल: जियो ने इस फोन को फ्री में लॉन्च किया है लेकिन इसके लिए 1,500 रुपए का डिपॉजिट जमा करना होगा। यह पैसा यूजर्स को 3 वर्षों के बाद मिलेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या 3 साल बाद यह पैसा वापस लेने के लिए यूजर्स को JioPhone भी वापस देना होगा या नहीं। इस बात का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। साथ ही यह भी नहीं बताया है कि इस डिपॉजिट के पीछे कोई नियम व शर्ते हैं।
दूसरा सवाल: कई जगह ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह फोन व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करता, लेकिन कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
तीसरा सवाल: इस फोन में वॉयस कॉलिंग लाइफटाइम के लिए फ्री दी गई है। लेकिन डाटा के लिए पैसे चुकाने होंगे। ऐसे में अगर कोई ग्राहक डाटा न इस्तेमाल करना चाहे तो क्या वो बिना रिचार्ज कराए फ्री वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad