BOX Office : हॉरर फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' ने 'बरेली' के मुकाबले कमाया डबल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 22 August 2017

BOX Office : हॉरर फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' ने 'बरेली' के मुकाबले कमाया डबल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

BOX Office : हॉरर फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' ने 'बरेली' के मुकाबले कमाया डबल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

 डायरेक्टर डेविड एफ सेंडबर्ग की नई फिल्म 'एनाबेल: क्रिएशन' ने टिकट खिड़की पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने बीते चार दिनों में नई हिंदी फिल्म के मुकाबले ज्यादा कमाई की। गुरुवार को हुए कुछ पेड प्रिव्यूज में ही इस 2.5 करोड़ रुपए मिल गए थे। शुक्रवार पांच करोड़ का रहा। शनिवार को इसे 7.10 करोड़ हासिल हुए।

संडे बेहतरीन रहा और 7.60 करोड़ रुपए इसे मिले। मंडे टेस्ट भी इसने पास कर लिया और 3.85 करोड़ कमाए। इस तरह साढ़े चार दिन की कमाई 26.05 करोड़ है। इतना तो नई रिलीज हुई 'बरेली की बर्फी' ने भी नहीं कमाया है। 'बरेली' ने चार दिन में 13.37 करोड़ रुपए कमाए हैं। 'एनाबेल: क्रिएशन' ने फिर 2014 की सफलता को दोहराने की कोशिश की है। 2014 में रिलीज हुई 'एनाबेल' ने कमाई के मामले में खूब झंडे गाड़े। अब आई है 'एनाबेल : क्रिएशन'। यह 'द काॅन्जूरिंग' सीरीज की चौथी फिल्म है।

'एनाबेल : क्रिएशन' को भारत में पेन इंडिया रिलीज किया है। इसे भारत में चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। ये चार भाषाएं हैं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और

तेलुगु। इसकी रिलीज डेट 11 अगस्त तय हुई थी लेकिन फिर यह 18 अगस्त को रिलीज हुई। 2014 में 'एनाबेल' ने दुनियाभर में 257 मिलियन डाॅलर की कमाई की थी। जहां तक भारत का सवाल है 'काॅन्जूरिंग 2' ने देश में 83.5 करोड़ रुपए कमाए थे। इस लिहाज से नई फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad