RBI आज जारी करेगा 200 रुपए का नोट, जल्द पहुंचेगा जेब में - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 24 August 2017

RBI आज जारी करेगा 200 रुपए का नोट, जल्द पहुंचेगा जेब में - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज दिन में 200 रुपए का नया नोट जारी करेगी। नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नोट जारी किए गए थे इसके बाद सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला यह तीसरा नया नोट होगा। इस 200 रुपए के नोट को भी 500 और 2000 के नोटों की तरह की नए डिजाइन और आकार में बनाया गया है।
RBI आज जारी करेगा 200 रुपए का नोट, जल्द पहुंचेगा
इसे जारी करने को लेकर सरकार और रिजर्व बैंक का तर्क है कि इसकी मदद से खुल्ले पैसे की दिक्कत कम होगी।वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ही इसे जारी करने को लेकर अधिसूचना जारी की थी वहीं रिजर्व बैंक ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि नोट आज जारी होगा।
रिजर्व बैंक ने एक बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है साथ ही इसकी पहली तस्वीर भी जारी की है। बयान के अनुसार यह नोट ऑरेंज शेड में होगा जिस पर गवर्नर उर्जीत पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट का आकार 66 mm X146 mm होगा। इसके पीछे की तरफ सांची स्तूप की छवि नजर आएगी। नोट का मुख्य रंग हल्का पीला होगा जिसमें और भी चीजें जैसे इसकी डिजाईन, पैटर्न और कलर स्कीम नजर आएंगे।
यह होगी खास बातें
सामने
सामने की तरफ से देखने पर इसमें आर-पार नजर आने वाला 200 लिखा नजर आएगा।
नए 200 अंक की तस्वीर भी दिखाई देगी।
यह 200 देवनगरी में लिखा होगा।
नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
छोटे अक्षरों में RBI, भारत, 200 और India लिखा होगा।
नोट में लगे सुरक्षा धागे में इंडिया और भारत लिखा होगा। इस धागे का रंग हरे से नीले में बदलेगा।
नोट के राइट साइड में अशोक स्तंभ नजर आएगा।
महात्मा गांधी का वाटर मार्क भी दिया गया है।
पीछे
नोट के पीछे की तरफ नोट के छपने की तारीख
स्वच्छ भारत अभियान का लोगो।

लैंग्वेज पैनल।
सांची स्तूप की इमेज।
देवनगरी में 200 लिखा होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad