मोबाइल में नहीं है Trucaller, तो भी ऐसे जानें किसी भी नंबर की लोकेशन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 29 August 2017

मोबाइल में नहीं है Trucaller, तो भी ऐसे जानें किसी भी नंबर की लोकेशन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव



आपके मोबाइल फोन पर अक्सर अंजान नंबर्स से कॉल आते हैं। कई बार कंपनियां भी अपने ऑफर के बारे में जानकारी देने के लिए फोन लगाती हैं। ऐसे में या तो आप फोन में मौजूद सुविधा के जरिये नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर देते हैं या फिर Truecaller के जरिये नंबर कहां का और किसका है, इसका पता लगा लेते हैं। लेकिन एक ऐसा तरीका भी जिसकी मदद से आप मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
आपको बता दें कि bharatiyamobile एक ऐसी वेबसाइट है। जहां से किसी भी नंबर की डिटेल घर बैठे निकाली जा सकती है।
बिना Truecaller ऐसे पता लगाएं फोन की लोकेशन -
इसके लिए आपको सबसे पहले फोन या डेस्कटॉप में trace.bharatiyamobile.com पर लॉग इन करना होगा। इससे यह वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
यहां पर आप किसी भी नंबर को डालकर सर्च कर सकते हैं। नंबर से जुड़ी सभी डिटेल्स और लोकेशन आपको यहां मिल जाएगी।
आपको बता दें कि यहां जो भी डिटेल दी जाएंगी। उसमें टेलिकॉम ऑपरेटर की जानकारी भी शामिल होगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि यह नंबर GSM है या CDMA है।
इसके अलावा नंबर से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे की तरफ दी गई होंगी।
गूगल प्ले स्टोर पर भी मौजूद हैं ऐप -
इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर Mobile number tracker ऐप भी मौजूद है। आपको बता दें कि यह ऐप आपकी फोन बुक में सेव सभी कॉन्टेक्ट की लोकेशन बताती है। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह एप बिल्कुल फ्री है।
इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Mobile number tracker को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
जब आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, जिनमे से आपको Start पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप से मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा। आप जिस भी नंबर की लोकेशन पता लगाना चाहते हैं, उसे एंटर कर दें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
एंटर करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर अनजान मोबाइल नंबर की लोकेशन आ जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad