29 सितंबर से भारतीय बाजार में मिलेगा iPhone 8, कीमत 64 हजार - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 September 2017

29 सितंबर से भारतीय बाजार में मिलेगा iPhone 8, कीमत 64 हजार - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

mobile-i-phone-8-price-64-thousand-in-indian-market-from-september

अमेरिका में एेपल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुरू होने के महज एक हफ्ते बाद भारत में ये उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
देश में ऐपल के ये नवीनतम मॉडल 29 सितंबर से मिलने लगेंगे। इनकी कीमत 64 हजार से शुरू होगी। आईफोन एक्स की न्यूनतम कीमत 89000 रुपए होगी। आइफोन चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने आइफोन के पिछले मॉडलों जैसे आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत 8300 रुपए तक कम कर दी है।

किसे देगा टक्कर -
ऐपल का नवीनतम आईफोन सैमसंग के नवीनतम स्मार्टफोन नोट 8 को टक्कर देगा। सैमसंग नोट 8 देश में 21 सितंबर को लांच होगा। इसकी कीमत 67900 रुपए तय की गई है।
दसवीं वर्षगांठ पर आईफोन एक्स -
पहला आईफोन लांच होने के दस साल पूरे होने पर आने वाले आईफोन एक्स की भारत में एंट्री तीन नवंबर को उसी दिन होगी, जिस दिन अमेरिका में इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। यह मॉडल फेसियल रिकग्नीशन और सुपर रेटिना डिसप्ले जैसे फीचर्स से लेस होगा।
ऐपल के सीईओ टिम कुक के अनुसार पहला आईफोन लांच होने के बाद से आईफोन एक्स एक बड़ी छलांग होगी। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एसोसिएट्स डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि आईफोन एक्स के साथ एेपल ने नई कैटगरी शुरू की है। इसके जरिये कंपनी आईफोन को चाहने वाले ग्राहको को टारगेट कर सकती है।
ये ग्राहक प्रीमियम प्लस फोन सेगमेंट के लिए अपग्रेड कर सकेंगे। आईफोन के पिछले वर्जनों जैसे आइफोन 5 या आईफोन 6 के यूजर्स आईफोन 7 या आईफोन 8 सीरीज में अपग्रेड कर सकते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में इसकी शुरुआती बिक्री काफी अच्छी रहेगी क्योंकि आईफोन को चाहने वाले फोन अपग्रेड करेंगे। उन्हें इसकी कीमत या पिछले वर्जन के मुकाबले नये वर्जन के अतिरिक्त फीचर्स से ज्यादा लेना देना नहीं होगा।
आईफोन 7 की कीमत में कटौती -
ऐपल ने एक बयान में कहा कि थोड़े किफायती आईफोन चाहने वाले ग्राहक आईफोन 7 (32 जीबी) खरीद सकते हैं। इसकी कीमत कंपनी ने 7200 रुपए घटाकर 49000 रुपए कर दी है। आईफोन 7 प्लस (32 जीबी) की कीमत 8300 रुपए घटाकर 59000 रुपए रखी गई है।
कंपनी के नये मॉडल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लास 64 जीबी और 256 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होंगे। ये दोनों स्मार्टफोन अमेरिकी बाजार में 22 सितंबर को पहुंचेंगे। भारत में ये 29 सितंबर से उपलब्ध हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad