यह कंपनी मात्र 33 रुपए में दे रही 1GB 4G डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 25 September 2017

यह कंपनी मात्र 33 रुपए में दे रही 1GB 4G डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-rcom-new-plan-offers-1gb-4g-data-in-33-rupees

रिलायंस कम्युनिकेशन ने 33 रुपए का नया प्लान पेश किया है। इसमें डाटा और वॉयस कॉलिंग दोनों का फायदा मिलेगा। वहीं, बीएसएनल भी दशहरे के मौके पर विजय ऑफर लेकर आई है। इसमें रिचार्ज पर 50 फीसद कैशबैक दिया जाएगा।
यह है रिलायंस प्लान की डिटेल्स - 
आरकॉम ने 33 रुपए का प्लान पेश किया है, जो कुछ सर्कल्स में उपलब्ध होगा। इस प्लान की कीमत सर्किल के हिसाब से अलग-अलग होगी। इस प्लान के अंतर्गत 1GB 3G/4G डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर 1 घंटे की वॉयस कॉलिंग फ्री होगी। यह ऑफर गुजरात के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
इसके अलावा, आरकॉम ने 147, 193 रुपए के प्लान समेत अन्य प्लान भी पेश किए हैं। 147 रुपए के प्लान के अंतर्गत यूजर्स को 28 दिनों के लिए प्रति दिन 1GB 3G डाटा मिलेगा। इसी के साथ ये प्लान्स लगभग हर सर्किल में उपलब्ध होंगे। यह प्लान आरकॉम 3G यूजर्स के लिए मान्य है।
बीएसएनएल प्लान डिटेल्स - 
कंपनी ने वॉयस एसटीवी रिचार्ज पर 50 फीसद कैशबैक ऑफर के साथ कई प्रमोशनल आफर की घोषणा की है। दशहरा का विजय ऑफर के तहत वॉयस एसटीवी 42, 44, 65, 69, 88 और 122 रुपए तक के रिचार्ज पर 25 सितंबर 2017 से 25 अक्टूबर 2017 तक 50 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही बीएसएनएल पोर्टल से ऑनलाइन रिचार्ज को बढ़ावा देने के लिए 30 रुपए का टॉपअप करने वाले उपभोक्ताओं को 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2017 तक फुल टॉकटाइम दिया जाएगा।
बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक श्री आर के मित्तल ने कहा कि हम सदैव त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त लाभ के ऑफर लेकर आते हैं। जिसके अंतर्गत हमने प्रीपेड उपभोक्ताओं को 50 फीसद तक अतिरिक्त टॉक वैल्यू के साथ फुल टॉक टाइम के कई ऑफर इस बार भी पेश किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad