यदि अापने इंस्टाग्राम अौर फेसबुक पर शेयर की है एेसी तस्वीरें तो हो जाइए सावधान -सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 September 2017

यदि अापने इंस्टाग्राम अौर फेसबुक पर शेयर की है एेसी तस्वीरें तो हो जाइए सावधान -सौरभ कुमार श्रीवास्तव

mobile-the-income-tax-officer-is-watching-your-social-media-account

आपने इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ी का फोटो अपलोड किया है या फेसबुक पर महंगी घड़ी की फोटो डाली है, तो आयकर अधिकारी आपके घर दस्तक दे सकते हैं। आयकर विभाग ने अगले महीने से कालेधन का पता लगाने के लिए सोशल नेटवर्किग साइटों को खंगालने का फैसला किया है।
इसे 'प्रोजेक्ट इनसाइट' नाम दिया गया है। इसके तहत विभाग बड़े पैमाने पर अांकड़ों का विश्लेषण और सोशल साइटों पर मौजूद सूचनाओं का मिलान किया जाएगा। इससे व्यक्ति के खर्च के तरीके और घोषित आमदनी के बीच अंतर का पता लग सकेगा। वहीं, कालेधन के प्रवाह पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।


एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल बीटा परीक्षण चल रहा है। प्रोजेक्ट इनसाइट के लिए एकीकृत प्लेटफार्म अगले महीने शुरू किया जाएगा। आयकर विभाग ने कर दायरा बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट इनसाइट परियोजना की पहल की है। इसके तहत आयकर विभाग डेटा जुटाएगा. इससे कर अधिकारियों को ऊंचे मूल्य के लेनदेन का पता लगाने और कालेधन के प्रवाह पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


अधिकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रोजेक्ट इनसाइट परियोजना से सूचना आधारित रुख को मजबूत करने में मदद मिलेगी और कर अनुपालन में सुधार होगा। इस नये तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल विदेशी खाता कर अनुपालन कानून (फाटका) तथा सामान्य रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) के लिए भी किया जाएगा।
प्रोजेक्ट इनसाइट के तहत एक नया अनुपालन प्रबंधन केंद्रीयकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीएमसीपीसी) स्थापित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad