जल्द ही फेसबुक पर वीडियो हो जाएंगे ऑटोमैटिक डाउनलोड, जानें कैसे - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 12 September 2017

जल्द ही फेसबुक पर वीडियो हो जाएंगे ऑटोमैटिक डाउनलोड, जानें कैसे - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-facebook-testing-pre-loaded-instant-videos

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के साथ इंस्टेंट वीडियोज फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के जरिए वाई-फाई से स्मार्टफोन पर वीडियो प्री- डाउनलोड की जा सकेंगी। फेसबुक ने टेक वेबसाइट TechCrunch को बताया है कि इंस्टेंट वीडियो फीचर के जरिए अगर यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते हैं उनका डाटा कम खर्च होगा। साथ ही यूजर्स नेटवर्क कनेक्शन समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर पूरी तरह कब रोलआउट किया जाएगा।
जानें फीचर के बारे में:
आपको बता दें कि प्री-डाउनलोडेड वीडियोज को बिना लोड टाइम के देखा जा सकेगा। लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि फेसबुक कौन सी वीडियो को प्री-डाउनलोड करेगा और वो कितने समय तक यूजर के फोन में रहेंगी। फेसबुक ने बताया है कि जब आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट होगा तब वो यूजर के फोन में वीडियो को डाउनलोड कर देगी जिससे बिना डाटा खर्च किए वीडियोज को देख जा सकेगा।

फेसबुक यूजर्स में हर साल हो रहा 17 फीसद इजाफा:
वीडियोज को कितनी बार देख गया है ये फेसबुक के लिए बेहद आवश्यक है। जुलाई में फेसबुक ने बताया था कि 9.2 बिलियन डॉलर के एड रेवन्यू में 87 फीसद मोबाइल एड रेवन्यू शामिल है। साथ ही यह भी बताया था कि जून 2017 में इसके 1.32 बिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हो गए हैं। डेली एक्टिव यूजर्स में साल दर साल 17 फीसद का इजाफा हो रहा है।
फेसबुक पर बना सकते हैं GIF:
इससे पहले फेसबुक ने कैमरा फीचर पेश किया था। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर GIF बना सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए यूजर को इन-एप-कैमरा की मदद लेनी होगी। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक के कैमरे पर टैप करना होगा। इसके बाद कैमरे के ऊपर बायीं ओर आपको GIF का विकल्प नजर आएगा। आपको इसके लिए दायीं ओर स्वाइप करना होगा जिसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भले ही इसमें वीडियो और फोटोज को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन आप चाहे तो इसे पोट्रेट में भी बदल कर भेज सकते हैं। इसकी ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad