फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग्स का क्या है मतलब और इसके बारे में जानना क्यों है जरूरी - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 September 2017

फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग्स का क्या है मतलब और इसके बारे में जानना क्यों है जरूरी - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-what-your-facebook-privacy-settings-mean-and-why-you-should-care


फेसबुक ने आपको कई प्राइवेसी सेटिंग्स के ऑप्शन दिए हैं। मगर, हो सकता है कि इनके बारे में आपने पहले कभी सोचा नहीं हो या हो सकता है कि आपको इसका पता भी नहीं हो। हालांकि, ये सेटिंग्स आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।
मान लीजिए कि आप किसी पोस्ट को सिर्फ अपने खास दोस्तों के साथ ही शेयर करना चाहते हैं, लेकिन वह सार्वजनिक हो जाए, तो शायद यह आपके लिए शर्मिंदगी का विषय हो सकती है। इसलिए ये प्राइवेसी सेटिंग्स आपके लिए काफी मायने रखती हैं।
आपके पोस्ट कौन देख सकता है?
यह विकल्प आपको अपनी पोस्ट की गोपनीयता को पहले से ही नियंत्रित करने की अनुमति देता है। आप तीन विकल्पों “Friends,” “Public” and “Friends Except…” को चुन सकते हैं। यदि आपने फ्रेंड्स का विकल्प चुना, तो आपकी पोस्ट को सिर्फ आपके फ्रेंड्स ही देख पाएंगे। यहां गौर करने की बात यह है कि आपने जो भी ऑप्शन चुना है वह अगली पोस्ट के लिए डिफॉल्ट होगा।
आपकी फ्रेंड लिस्ट कौन देख सकता है?
इस विकल्प के जरिये आप यह तय कर सकते हैं कि आपके दोस्तों की लिस्ट को कौन देख सकता है। आपके पास यह विकल्प है कि आप किसी को भी अपने दोस्तो की लिस्ट देखने की इजाजत नहीं दें। इसके लिए आप “Only Me” के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
आपकी जानकारी कौन देख सकता है?
हो सकता है कि आपने अपने Facebook पेज पर अपने बारे में काफी जानकारी डाल रखी हो। मगर, आप नहीं चाहते हैं कि हर कोई आपका ई-मेल या फोन नंबर देख सके। इसके लिए आप “Only Me” के ऑप्शन को चुन सकते हैं, जो उपयोगी है। यदि आप फेसबुक पर प्राइवेसी चेक करते हैं, तो आपको इस बात की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपकी कौन सी जानकारी के साथ कौन से ऑप्शन एक्टिव हैं।
फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट कौन भेज सकता है?
यह विकल्प आपको फ्रेंडशिप भेजने वाले लोगों की संख्या को सीमित करता है। हालांकि, दुर्भाग्य से आप Friends of Friends के विकल्प को ही चुन सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग नो वन के ऑप्शन को भी चुनते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad