यह छोटी सेटिंग आपके स्मार्टफोन को रखेगी वायरस से दूर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 September 2017

यह छोटी सेटिंग आपके स्मार्टफोन को रखेगी वायरस से दूर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-guide-know-how-to-protect-your-android-smartphone-from-virus-and-hackers

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में वायरस आने की समस्या काफी आम हो गई है। इसके कई कारण हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर प्ले स्टोर के अलावा किसी और वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करना या फिर फोन को ब्लूटूथ या केबल के जरिये किसी इंफेक्टेड डिवाइस से कनेक्ट करना आदि।
वायरस आने से स्मार्टफोन की निजी जानकारी, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट्स और फोटोज करप्ट हो सकते हैं। साथ ही हैकर्स इनका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसी समस्या के चलते हम आपको एक ऐसी फोन सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके फोन पर वायरस अटैक नहीं होगा।
आपको बता दें कि स्मार्टफोन में वायरस आने का सबसे बड़ा जरिया एप्स होती हैं। ऐसे में यह सेटिंग वायरस वाली ऐप को आपके फोन में इन्स्टॉल ही नहीं होने देगी।
इस तरह करें सेटिंग - 
1. इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
2. इसके बाद गूगल में जाकर सिक्योरिटी पर टैप करें। आपको बता दें कि कई स्मार्टफोन्स ऐसे भी हैं जिनमें गूगल का विकल्प सेटिंग्स में बाहर ही होता है। वहीं, कुछ फोन्स में अकाउंट पर टैप करने के बाद गूगल का ऑप्शन मिलता है।

3. इसके बाद सिक्योरिटी में कई ऑप्शन दिए गए होंगे। इनमें से आपको गूगल प्ले प्रोटेक्ट पर टैप करना है। अब जो दो ऑपशन्स आपको दिखाई दे रहे हैं उन्हें इनेबल कर दें।
4. अब आप अपने फोन में जो भी ऐप इंस्टॉल करेंगे उसे गूगल स्कैन करेगा। इस दौरान अगर गूगल को ऐप में वायरस मिलता है तो आपको इसकी जानकारी दी जाएगी और ऐप को इंस्टॉल नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad