जियो बूस्टर पैक: ऐसे पाएं डेली लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 20 September 2017

जियो बूस्टर पैक: ऐसे पाएं डेली लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा डाटा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव


जियो अपने 309 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा देती है। 1 जीबी यूज के बाद डाटा लिमिट काफी धीमी हो जाती है। इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी होती है। अपने ऐसे यूजर्स के लिए रिलायंस जियो बूस्टर पैक लाया है जो बिना किसी वैधता के साथ स्पेशल रिचार्ज प्लान हैं। यह प्लान आपकी मौजूदा प्लान की वैधता के अनुसार काम करता है। 11 रुपए से लेकर 301 रुपए का जियो बूस्टर प्लान 10 जीबी तक के अतिरिक्त डाटा ऑफर करता है, जो कि आपकी पूरी वैधता के दौरान किसी भी दैनिक सीमा के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है।
आइए जानते है जियो बूस्टर प्लान के बारे में -
11 रुपए का जियो बूस्टर पैक - इस पैक में यूजर्स को 100 एमबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। साथ ही इसमें 35 मिनट की वॉयस कॉल भी दी गई है।
51 रुपए जियो बूस्टर पैक - वहीं, इस 51 रुपए वाले पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें 175 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
91 रुपए का जियो बूस्टर पैक - इस पैक में यूजर्स को 2 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 325 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
201 रुपए का जियो बूस्टर पैक - इस पैक में यूजर्स को 5 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 725 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
301 रुपए का जियो बूस्टर पैक - रिलायंस जियो के इस बूस्टर पैक में यूजर्स को 10 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। साथ ही इसमें 1,000 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
जब आपको अतिरिक्त डाटा चाहिए, तो ऊपर दिए गए यह पैक कभी भी एक्टिवेट किए जा सकते है।
ऐसे एक्टिवेट करें जियो बूस्टर पैक्स - 
स्टेप 1: सबसे पहले माय जियो ऐप को ओपेन करें। वहीं, पेज के टॉप पर 'माय रिचार्ज' के अंतर्गत डाटा बूस्टर ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 2: आप सभी एड-ऑन पैक्स को देख सकते हैं। इसमें से आप अपने हिसाब से कोई भी प्लान सेलेक्ट कर लें, जिसके बाद आपको पेमेंट गेटवे पर ले जाया जाएगा।
स्टेप 3: आप अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या पेमेंट वॉलेट के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
स्टेप 4: पेमेंट करने के बाद रिचार्ज हो जाएगा और एड-ऑन पैक तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad