सात और भारतीय भाषाओं में हो सकेगा गूगल ट्रांसलेशन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 September 2017

सात और भारतीय भाषाओं में हो सकेगा गूगल ट्रांसलेशन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-google-translate-adds-support-to-seven-more-indian-languages

प्रमुख सर्च इंजन गूगल ने अपने अनुवाद ऐप गूगल ट्रांसलेट में सात और भारतीय भाषाओं के लिए ट्रांसलेशन की सुविधा शुरु कर दी है। कंपनी ने बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में यह सुविधा शुरू की है।
एंड्रायड व आईओएस स्मार्टफोन में इस ऐप का उपयोग किया जा सकेगा। यह सुविधा ऑफलाइन भी रहेगी यानी फोन में इंटरनेट नहीं होने पर भी यह फीचर काम करेगा। हालांकि, जिस भाषा में ट्रांसलेशन चाहते हैं, उस भाषा का पैक डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरुरत होगी।
कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि उसकी यह पहल और अधिक भारतीयों को उनकी भाषा में सूचनाएं पहुंचाने की गूगल की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी ने अपने बयान में कहा गया है कि इस ऐप के जरिए किसी भाषा के पाठ्य की फोटो के जरिए अनुवाद भी किया जा सकेगा। इसके लिए ऐप के जरिए कैमरे को उस पाठ पर रखना होगा और वह उसका अनुवाद फोन की स्क्रीन पर दिखा देगा।
जैसे अंग्रेजी में लिखे सड़क के नाम को यह ऐप आसानी से हिंदी व अन्य भाषाओं में अनुवादित कर देगा। कंपनी का कहना है कि उसने अपने कन्वर्सेशन मोड का भी विस्तार कर इसमें बंगाली व तमिल भाषा को और जोड़ा है। कंपनी के ये सभी फीचर हिंदी भाषा में पहले ही उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad