eSim से काम करेगा ऐपल का नया वॉच, बिना सिम के मिलेगी वायरलेस सेवा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 15 September 2017

eSim से काम करेगा ऐपल का नया वॉच, बिना सिम के मिलेगी वायरलेस सेवा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

new-launches-apple-watch-has-the-new-e-sim-built-in-will-provide-wireless-service-to-user

अपने लॉन्च इवेंट में ऐपल ने सबसे पहले वॉच को लॉन्च किया। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। लेकिन ऐपल वॉच में एक नया ट्विस्ट आया है। इसमें एक बिल्ट-इन सिम कार्ड दिया गया है। इसमें कोई साधारण सिम कार्ड नहीं बल्कि eSIM लगाई गई है। अब तक इस तरह की टेक्नोलॉजी की सिर्फ बातें हुई हैं, लेकिन यह पहली बार है जब इसका किसी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया गया हो।
ऐसे काम करती है eSIM

साधारण भाषा में eSIM एक ऐसा सिम कार्ड है जो डिवाइस बोर्ड में ही लगाया जा सकता है। इससे चिप होल्ड करने वाले प्लास्टिक कार्ड की जरुरत खत्म हो जाती है। आपने सिम कार्ड को होल्ड करने वाली ट्रे, प्लास्ट की कार्ड और लॉक करने वाली तकनीक को अपने फोन में देखा ही होगा। eSIM इन सब चीजों की जरुरत खत्म कर देता है। यह चिप साइज में काफी छोटी होती है, लेकिन सामान्य सिम के सभी काम पूरे करती है।
शुरुआत में इसे इंडस्ट्रियल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए लाया गया है। ऐपल वॉच के मामले में eSIM के होने से बिना सिम कार्ड डाले कंपनी वायरलेस सेवा प्रदान कर पा रही है। यह ऐपल द्वारा प्रयोग किया गया एक नया फीचर है। इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हो सकते हैं। जिस तरीके से ऐपल ने हैडफोन जैक हटा कर और मैकबुक से पोर्ट्स रिमूव की, उसी प्रकार ऐपल वॉच में eSIM का प्रयोग भी एक एक्सपेरिमेंट ही है।
हालांकि, इससे यूजर्स का विकल्प का अधिकार खत्म हो जाता है और निर्णय लेने की पावर ऐपल के पास चली गई है। इस eSIM का प्रयोग डिवाइस के साथ ही किया जा सकता है। ऐसे में आप इसका ऐपल सपोर्ट करने वाली डिवाइस के अलावा कहीं नहीं कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad