SBI का बैंक अकाउंट एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ऑनलाइन ऐसे करें ट्रांसफर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 September 2017

SBI का बैंक अकाउंट एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ऑनलाइन ऐसे करें ट्रांसफर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव


सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 31 मार्च 2017 तक व्यापक नेटवर्क था, जिसमें भारत में 24 हजार से अधिक शाखाएं थीं। अब इस बैंक ने अपने खातेदारों के लिए एक नई पहल की है। वे घर बैठे-बैठे अपने खाते को एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका ट्रांसफर एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य में हो गया है। नई सुविधा का उपयोग करना आसान है और तुरंत ही खाता ट्रांसफर हो जाता है। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।
1) सबसे पहले अपने यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग लॉन इन करें।
2) अपने खाते के होम पेज पर 'ई-सर्विस' टैब पर क्लिक करें।
3) 'ई-सर्विसेज' सेक्शन में बाईं तरफ "बचत खाते के स्थानांतरण" (Transfer of Savings Account) का विकल्प चुनें।
4) स्क्रीन पर आपको एसबीआई में उपलब्ध खाते दिखाई देंगे। आप जिस खाते को किसी अन्य शाखा में स्थानांतरित करना चाहते हैं, उसे चुनें। उस एसबीआई शाखा का शाखा कोड डालें और फिर 'गेट ब्रांच नेम' टैब पर क्लिक करें, जिसके बाद शाखा नाम शाखा कोड के नीचे दिए गए बॉक्स में दिखाया जाएगा। 'नियम और शर्तें' पढ़ने के बाद एक्सेप्ट पर टिक करें और सबमिट करें।
5) सबमिट की बटन पर क्लिक करने के बाद यह आपको नई शाखा का नाम और कोड दिखाएगा, जिसमें आप अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं। डिटेल्स की जांच करने के बाद यदि आपको यह सही लगता है, तो कंफर्म की बटन पर क्लिक करें।
6) इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक हाई सिक्युरिटी पासवर्ड आएगा, जिसे आपको फीड करना होगा।
7) एक बार जब आप "कन्फर्म" पर क्लिक करते हैं, तो एक नया पृष्ठ खुल जाएगा। इस पर ट्रांसफर कंफर्मेशन मैसेज, आपकी मौजूदा शाखा और उस शाखा का विवरण दिखेगा, जिस पर आपने अपना खाता ट्रांसफर किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad