आज 12 बजे से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे iPhone X, यह होगी कीमत - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 October 2017

आज 12 बजे से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे iPhone X, यह होगी कीमत - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-iphone-x-pre-order-to-start-from-today-at-12-noon

सितंबर में लॉन्च होने के बाद एपल का आईफोन एक्स अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। एपल ने भारत समेत 55 देशों ने आईफोन एक्स की प्री-बुकिंग का पेज लाइव कर दिया है और शुक्रवार दोपहर से आप अपने लिए इस फोन का प्री-ऑर्डर दे सकेंगे। फोन की बिक्री 3 नवंबर से होगी।
प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी ने अपना पेज लाइव किया है इसके अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स पर भी यह उपलब्ध होगा।
iPhone X की कीमत:
इस फोन के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत करीब 89,000 रुपए हो सकती है। वहीं, इसके 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,05,000 रुपए होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी ने iPhone X की एक्सेसरीज भी पेश की थी। इसके लैदर और सिलिकॉम केस की कीमत 3,500 रुपए है। जबकि लैदर फोलियो केस की कीमत 8,600 रुपए है। नए आईफोन के लिए लाइटनिंग डोक्स 4,700 रुपए में उपलब्ध होंगे।
iPhone X के फीचर्स:
इस फोन में 5.8 इंच का एज-टू-एज OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2436×1125 है। साथ ही पिक्सल डेनसिटी 458ppi है। यह फोन M11 मोशन को-प्रोसेसर के साथ A11 बायोनिक 64-बिट चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर f/1.8 अपर्चर और वाइड एंगल के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। इसके रियर कैमरे के साथ क्वाड-एलईडी ट्रूटोन फ्लैश दिया गया है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर, पोट्रेट मोड और नए पोट्रेट लाइटनिंग फीचर से लैस है।

iPhone 7 का 256 जीबी वैरिएंट होगा बंद:
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 7 का 256 जीबी वैरिएंट बंद कर दिया जाएगा। इस फोन को ऑफलाइन स्टोर से नहीं खरीदा जा सकेगा। लेकिन ऑनलाइन थर्ड पार्टी सेलर्स से इसे स्टॉक खत्म होने तक खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ऐपल की भारतीय वेबसाइट पर इस फोन के केवल दो ही वैरिएंट लिस्टेड हैं जिनमें से एक 32 जीबी है और दूसरा 128 जीबी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad