मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर का जन्मदिन मना रहा गूगल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 October 2017

मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर का जन्मदिन मना रहा गूगल - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-google-celebrates-birthday-of-begum-akhtar-by-dedicating-doodle-to-her

मल्लिका-ए-गजल के नाम से मशहूर बेगम अख्तर का आज 103वां जन्मदिन है। गजल के शौकिनों के लिए तो यह दिन खास है ही लेकिन गूगल ने भी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
दरअसल गूगल ने आज अपना डूडल बेगम अख्तर को समर्पित किया है। इस डूडल में बेगम अख्तर की तस्वीर नजर आ रही है जो अपने हाथ में सितार लेकर उसे बजा रहीं हैं। वहीं उनके आसपास कुछ श्रोता बैठे हैं जो उनकी गजल का लुत्फ ले रहे हैं।
7 अक्टूबर 1914 को यूपी के फैजाबाद में जन्मी बेगम अख्तर को बचपन से ही संगीत का शौक रहा। प्लेबैक सिंगर बनने की चाह रखने वाली बेगम के परिजन इसके खिलाफ थे। लेकिन उनका कला को पहचान मिली और वो मलिका-ए-गजल बन गईं।
बता दें कि बेगम अख्तर भारतीय क्लासिकल संगीत का एक ऐसा नाम है जिन्होंने गजल, दादरा और ठुमरी जैसे लोकप्रिय शैली की खोज की। उनकी बेहतरीन गायिकी के लिए बेगम अख्तर को वोकल संगीत के लिए दिया जाने वाला संगीत नाटक अकेडमी अवॉर्ड दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानिता किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad