Whatsapp के अगले संस्करण में मिलेगी ग्रुप वॉयस कॉल की सुविधा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 October 2017

Whatsapp के अगले संस्करण में मिलेगी ग्रुप वॉयस कॉल की सुविधा - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

cool-apps-whatsapp-confirms-group-voice-calls-in-its-latest-android-beta

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने एक अरब से ज्यादा यूजर्स को बहुत ग्रुप वॉयस कॉल की सुविधा देने जा रहा है। एंड्रॉयड के नए बीटा संस्करण में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। व्हाट्सएप के इस नए फीचर को टेस्ट कर रही वाबीटाइंफो वेबसाइट ने रविवार को यह जानकारी दी।
मालूम हो कि फेसबुक के मैसेंजर में यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि व्हाट्सएप भी इस फीचर पर काम कर रहा है। नए अपडेट में ऐप का आकार छोटा है और फोन नंबर बदलने पर यूजर के साथ जुड़े सभी लोगों को इसकी सूचना मिल जाएगी। इसमें ग्रुप एडमिन के पास अधिकार होगा कि वह बाकि सदस्यों को ग्रुप की फोटो, नाम या अन्य जानकारी में बदलाव करने की अनुमति देता है या नहीं। साथ ही ग्रुप बनाने वाले को अन्य एडमिन ग्रुप से हटा नहीं पाएंगे।

आप इसमें मैसेज, इमेज, वीडियो आदि को 'अनसेंड' यानी भेजने से रोक भी सकते हैं। व्हाट्सएप अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिये रुपए ट्रांसफर कर सकने वाले फीचर पर भी काम कर रहा है। व्हाट्सएप दस भारतीय भाषाओं समेत दुनियाभर की 50 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad