फेसबुक और इंस्टाग्राम के वीडियोज को ऐसे करें अपने फोन में डाउनलोड - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Welcome to Get Cracker

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 November 2017

फेसबुक और इंस्टाग्राम के वीडियोज को ऐसे करें अपने फोन में डाउनलोड - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

/tech-guide-how-to-download-facebook-and-instagram-video-on-your-smartphone

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दोनों ही कंपनियां नए फीचर्स जारी कर रही है।
मगर अब तक दोनों ही कंपनियों ने ऐसा कोई फीचर जारी नहीं किया गया है, जिसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के वीडियोज को डाउनलोड किया जा सके। इस खबर में हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रही हैं, जिससे आप सोशल मीडिया वीडियोज को अपने फोन में आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे करें फेसबुक वीडियोज डाउनलोड-
- इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक के उस वीडियो पर क्लिक करना है, जिसे आप डाउनलोड या सेव करना चाहते हैं।
- इसके बाद उस वीडियो पर राइट क्लिक कर Show Video url पर क्लिक करें। यहां आपको वीडियो का URL मिलेगा। इसे कॉपी कर लें।
- इसके बाद दूसरे टैब में http://www.downvids.net/ साइट ओपन करें। यहां आपको URL पेस्ट करने का विकल्प मिलेगा। यहां URL को पेस्ट कर दें।
- इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से वीडियो आपकी गैलरी में डाउनलोड हो जाएगी।
इंस्टाग्राम वीडियो को ऐसे करें डाउनलोड-
- इंस्टाग्राम में वीडियो को डाउनलोड करना काफी आसान है। इसके लिए आपको एक ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से InstaSave को डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद यहां आपको इंस्टाग्राम के ओपन करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अब आप उस वीडियो को सेलेक्ट करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। आपको वीडियो के दायीं ओर तीन डॉट दिखेंगे उस पर क्लिक करें।
- मेन्यू में आपको Copy Share URL को क्लिक करना है। अब वीडियो के लिंक को Copy कर लें।
- इसके बाद InstaSave ऐप पर जाएं। जैसे ही आप इस ऐप को दोबारा एक्सेस करेंगे, वीडियो डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad